छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या

सन् 2001 में देश की तरहवीं जनगणना के अंतिम आँकड़ों के अनुसार छ.ग. राज्य की कुल जनसंख्या 2,08,33,803 है। राज्य में कुल 44 अनुसूचित जातियाँ निवास करती है और इस प्रकार राज्य की कुल जनसंख्या का 11.6 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जाति का है। छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक अनुसूचित जाति वाला जिला रायपुर एवं सबसे कम अनुसूचित जाति वाला जिला दंतेवाड़ा है। 2001 के आंकड़ों के अनुसार अनुसूचित जाति की जनसंख्या के संदर्भ में छत्तीसगढ़ देश का 13 वाॅ (केवल राज्यों के संदर्भ में भी 13वाॅ स्थान) स्थान है जबकि अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत के संदर्भ में छत्तीसगढ़ का देश में 19 वाॅ (केवल राज्य के संदर्भ में 16 वाॅ) स्थान है।

क्र. जिला व्यक्ति पुरूष महिला
1 रायपुर 4,87,423 2,44,295 2,43,428
2 दुर्ग 3,59,511 1,80,331 1,79,180
3 बिलासपुर 3,69,088 1,87,837 1,81,251
4 सरगुजा 94,837 47,931 46,906
5 जांजगीर-चांपा 2,96,199 1,48,073 1,48,126
6 बस्तर 38,679 19,220 19,459
7 राजनांदगांव 1,27,424 62,844 64,580
8 रायगढ़ 1,79,744 89,395 90,349
9 कोरबा 1,00,960 51,464 49,496
10 महासमुन्द 1,04,391 51,505 52,886
11 जशपुर 36,400 18,277 18,123
12 दंतेवाड़ा 24,153 12,145 12,008
13 धमतरी 49,394 24,438 24,956
14 कांकेर 27,663 13,540 14,123
15 कोरिया 48,205 24,604 23,601
16 कवर्धा 74,351 37,295 37,056
छत्तीसगढ़ 24,18,722 12,13,194 12,05,528